सेहत का खजाना: जानिए करी पत्ता किन बीमारियों में है फायदेमंद और कब करें इसका सेवन

करी पत्ता केवल भारतीय खाने को स्वाद और खुशबू ही नहीं देता, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में करी पत्ते को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई के साथ आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। आइए जानते हैं इसके नियमित सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

1. लिवर को बनाए मजबूत

करी पत्ता लिवर की सफाई करने के साथ-साथ उसे विषैले पदार्थों से बचाता है। इससे लिवर की कार्यक्षमता में सुधार आता है और यह बेहतर तरीके से काम करता है।

2. बालों के झड़ने से दिलाए राहत

करी पत्ते का तेल या जूस बालों की जड़ों को पोषण देता है। यह बालों के झड़ने, टूटने और समय से पहले सफेद होने की समस्या को कम करता है।

3. एनीमिया से लड़ने में सहायक

इसमें आयरन और फोलिक एसिड होता है, जो खून की कमी को दूर कर एनीमिया से राहत दिलाने में मदद करता है।

4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

करी पत्ते में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार है।

5. डायबिटीज को कंट्रोल करता है

करी पत्ते का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन की क्रिया को बेहतर करता है।

6. कोलेस्ट्रॉल को रखे नियंत्रित

करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और दिल की धमनियों को ब्लॉक होने से बचाते हैं।

करी पत्ते का सही सेवन कब करें?

आप करी पत्ते का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। इसे कच्चा चबाकर या जूस के रूप में लिया जा सकता है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.