करिश्मा कपूर को तलाक के बाद कितनी एलिमनी और बच्चों के लिए कितना खर्च देते थे संजय कपूर?

संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर से जुड़ी फिर चर्चा में आई उनकी तलाक की डील
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में निधन हो गया। संजय कपूर और करिश्मा की शादी साल 2003 में बड़े धूमधाम से हुई थी, लेकिन 13 साल बाद उनका रिश्ता तलाक पर आकर खत्म हुआ।
तलाक से पहले रिश्ता बन चुका था विवादों का कारण
2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी थी और संजय कपूर पर घरेलू हिंसा और दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं संजय ने करिश्मा पर सिर्फ पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगाया। सालों तक चले इस कड़वे रिश्ते के बाद 2016 में दोनों का तलाक हुआ। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली और संजय को उनसे मिलने की अनुमति दी गई।
तलाक के बाद करिश्मा को मिली बड़ी एलिमनी
बॉलीवुडशादी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, तलाक के बाद संजय कपूर ने करिश्मा के नाम अपने पिता का खार स्थित घर कर दिया था। साथ ही बच्चों के नाम पर 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी खरीदे थे।
हर महीने बच्चों के लिए मिलती थी इतनी रकम
संजय कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान से बेहद जुड़े हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, तलाक के बाद संजय हर महीने करिश्मा को बच्चों के पालन-पोषण के लिए 10 लाख रुपये भेजते थे।
संजय कपूर की कुल संपत्ति
संजय कपूर करीब 9200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। दिल्ली, मुंबई और लंदन में उनकी प्रॉपर्टी मौजूद थी।
तीन शादियों से भरा रहा संजय का निजी जीवन
संजय कपूर ने पहली शादी नंदिता महतानी से की थी, जिनका नाम बाद में विद्युत् जामवाल और रणबीर कपूर से भी जुड़ा। नंदिता से तलाक के बाद करिश्मा कपूर से शादी हुई। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने प्रिया सचदेवा से शादी की और दोनों का एक बेटा भी है।
No Previous Comments found.