इलाज के दौरान दिल्ली में विवाहिता की मौत पुलिस जांच में जुटी

कासगंज - जनपद के थाना सोरों क्षेत्र अंतर्गत न्यौली के मनिकापुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता शिवानी पत्नी पुष्पेंद्र की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। मृतका का इलाज सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में चल रहा था। रविवार 14 जुलाई 2025 की शाम करीब 4 बजे उसकी मृत्यु हो गई। रात्रि लगभग 2 बजे शिवानी के ससुराल पक्ष के लोग उसका शव लेकर गांव मनिकापुर पहुंचे। सुबह करीब 8 बजे ससुराल पक्ष ने मृतका के मायके पक्ष को शिवानी की मौत की सूचना दी। सूचना पर मृतका के मायके से महेन्द्र पुत्र मलखान सिंह निवासी जोहरा पार वाला, थाना मुजरिया, जनपद बदायूं मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंची थाना सोरों पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस को तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टर - लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.