समाजवादी PDA के वरिष्ठ लोगों का सम्मान समारोह

कासगंज - 21 जून 2026 को मा० कुँ० देवेन्द्र सिंह यादव पूर्व सांसद एटा के आवास उर्मिला पैलेस बिलराम गेट, कासगंज पर समाजवादी PDA के वरिष्ठ लोगों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

मा० कुँ० देवेन्द्र सिंह यादव पूर्व सांसद जी ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी है वह बाबा साहेब के संविधान को धीरे धीरे कमजोर कर रही है उन्होंने बताया कि पीडीए के लोग आरक्षण के घोटाले को भी जान चुके है किस तरह सरकारी नौकरियों में पीडीए के लोगों का हक छीना गया ये किसी से छुपा नहीं है जबभी कोई आरक्षण घोटाले की आवाज उठाता है वर्तमान सरकार उसकी आवाज को दवाने का काम करती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनानी है और संविधान को बचाना है और उन्होंने सभी पीडीए के वरिष्ठ लोगों का शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सत्यभान सिंह सत्तन शाक्य, अब्दुल हफीज गाँधी, देवप्रकाश लोधी, टिन्कू भैया, भगवान सहाय बौहरे, मथुरा प्रसाद लोधी, बहोरन सिंह जाटव, रमेश चन्द्र मिश्रा, महाराज सिंह बघेल, राजकुमार यादव, जितेन्द्र यादव, देवेन्द्र सिंह लोधी, सचिन यादव, ब्रजेश पहलवान, मुन्ना लाल बघेल, साधू सिंह पाठक, नेकराम शाक्य, डॉ० साहब सिंह, रमेशचन्द्र सुमन, विशाल, एनुल हसन, मेघ सिंह, गुड्डू प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मानपाल यादव  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.