भाजपा कासगंज द्वारा "संविधान हत्या दिवस" पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

कासगंज : भारतीय जनता पार्टी कासगंज द्वारा कांग्रेस शासनकाल में लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 51 वर्ष पूर्ण होने पर "संविधान हत्या दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की तथा कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष रामनिवास राजपूत रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मानवेन्द्र सिंह (एमएलसी), देवेंद्र राजपूत (विधायक) एवं डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता रहे। मंचासीन अतिथियों में रामेश्वर दयाल मेहरे, के.पी. सिंह, आकाश दीप रानू एवं महेंद्र राना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सोलंकी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथियों ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि उस दौर में संविधान की भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों का गंभीर हनन हुआ था। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों सुरेंद्र सोलंकी, रविप्रकाश माहेश्वरी, इस्लाम अहमद फारुकी, हाजी जहुर हुसैन, कोमल सिंह, यज्ञ पाल सिंह, उषा गुप्ता, जमुना देवी, लक्ष्मी देवी एवं दुर्गपाल सिंह लोधी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. बी.डी. राना, कृष्णकांत वशिष्ठ, डॉ. खूब सिंह लोधी, डॉ. योगेंद्र चौहान, सुनील गुप्ता, शरद गुप्ता, ठाकुर दुष्यंत सिंह, रविंद्र ब्रह्मचारी, अनुरोध प्रताप, डी.एस. लोधी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ मानोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्यय, कुलदीप प्रतिहार, गौरव पाल,आराम सिंह शाक्य, शुभम प्रधान, विजय लक्ष्मी, मिथलेश राना, कबीर प्रताप सिंह, मनवीर वैश्य, शिवपाल सिंह राठौर सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मानपाल यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.