अधिवक्ताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया,,,,

 कासगंज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश  अखिलेश यादव का 53  वां जन्मदिन जिला न्यायालय कासगंज में धूमधाम से मनाया गया जहां अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सुशांत सिंह जिला महासचिव रमनकुमार ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर अखिलेश यादव की तस्वीर के सामने केक काटकर जन्मदिन धूमधाम मनाया गया,,, अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहने के दौरान किए गए कार्य एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला,,, तथा सभी अधिवक्ताओं ने 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अधिवक्ता रजनीकांत,दक्ष यादव, सुनील माहौर, नीटू यादव, शिवम जयबर्धन, अशोक कुमार, अरशद सलमान आदि उपस्थित रहे।

कैप्शन : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते अधिवक्ता।

रिपोर्टर :  मानपाल यादव 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.