कासगंज के ग्राम किलोनी रफातपुर में दक्ष प्रजापति जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई,
कासगंज : जनपद कासगंज के ग्राम किलोनी रफातपुर में दक्ष प्रजापति जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान शेखर यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर दक्ष प्रजापति के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के सम्मानित लोगों एवं जयंती आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
रिपोर्टर : मानपाल यादव
No Previous Comments found.