कासगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, लगाया सेवा शिविर

 कासगंज : सावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं स्वागत के उद्देश्य से रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कासगंज ने शहर के बाराद्वारी क्षेत्र में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कासगंज की विभिन्न सड़कों से होकर गुजर रहे कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस सेवा शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तों को केले, बिस्कुट, पानी तथा शरबत का वितरण किया। शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने विश्राम कर जलपान ग्रहण किया और सेवा कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि सावन के पावन माह में भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सेवा, सद्भाव और भाईचारे की भावना भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

सेवा शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कांवड़ियों की आवश्यकताओं का ध्यान रखा और उन्हें सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। शिविर के दौरान श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा राहगीरों ने भी इस सेवा कार्य की सराहना की। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

रिपोर्टर : मानपाल यादव 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.