स्लग खाद्य सुरक्षा प्रशासन की छापेमार कार्यवाही
कासगंज : रक्षाबंधन अभियान के क्रम में अमापुर चौराहे पर बिना खाद्य पंजीकरण प्राप्त किए घेवर बेचने वाले विक्रेताओं पर कार्यवाही कुलदीप सिंह सहायक आयुक्त खाद्य प्रशासन II द्वारा की गई जिसमे खोवायुक्त घेवर के 2 नमूने संग्रहित किए हैं एवं उपरोक्त विक्रेताओं का बिना पंजीकरण सुसंगत धाराओं में मुकदमा प्रस्तावित किया जाएगा । साथ ही आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत निस्तारण के क्रम में पटियाली निकट रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित चौहान स्वीट्स का निरीक्षण किया एवं उक्त प्रतिष्ठान पर ख़राब खोवा से मिठाइयाँ बनाने की शिकायत पर खोवा से बनी लौंज का नमूना संग्रहित किया है ।साथ ही एक ट्रे में रखे लगभग 20kg दुर्गन्धयुक्त बूंदी का लड्डू मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त प्रतीत होने के कारण विक्रेता ने नष्ट किया है ।
रिपोर्टर : मानपाल यादव
No Previous Comments found.