कासगंज के विधायकों ने लखनऊ में की सीएम योगी से मुलाकात

लखनऊ/कासगंज : कासगंज जनपद के सर्वांगीण विकास और क्षेत्रीय जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

कासगंज जनपद की अमापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिओम वर्मा और सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने शाम लगभग 6 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों विधायकों ने कासगंज जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़कों के चौड़ीकरण और स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से बातचीत की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और कासगंज जिले के विकास के लिए शासन स्तर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर जिले के संतुलित और तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कासगंज में विकास कार्यों की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा।

इस उच्चस्तरीय मुलाकात के बाद जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में विकास कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद जगी है।

रिपोर्टर : मानपाल यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.