स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

कासगंज :  विधानसभा कासगंज में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा प्रभारी, स्नातक एमएलसी चुनाव कासगंज एवं जिला महामंत्री संजय सोलंकी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्नातक एमएलसी चुनाव में पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करें तथा संगठन की मजबूत तैयारी के साथ विजय सुनिश्चित करने के लिए जुट जाएं। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक, एमएलसी स्नातक डॉ. मनोज शर्मा ने किया। इस दौरान आगामी चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों तथा मतदाताओं से संपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक हरिओम वर्मा, आकाश दीप रानू, के.पी. सिंह, अजय शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, मनोज मधुवन, अजय राना, मनीष शर्मा, श्यामू यादव, आशुतोष शर्मा, राहुल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

रिपोर्टर : मानपाल यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.