सोरों जी में अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन, गूंजे धार्मिक स्वर

कासगंज : क्षेत्र के मोहल्ला मढ़ई, सोरों जी (जनपद कासगंज) में संजीव चंद्र वर्मा एवं समस्त वर्मा परिवार व मित्रगणों के तत्वावधान में दो दिवसीय 'अखंड रामायण पाठ' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।  

कार्यक्रम का विवरण:
शुभारंभ: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 8:00 बजे से रामायण पाठ का शुभारंभ हो चुका है।  
समापन व प्रसाद भोज: 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को सायं 6:00 बजे से श्रद्धालुओं के आगमन तक प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।  
स्थान: निज निवास, मोहल्ला मढ़ई, सोरों जी, जनपद कासगंज।  
आयोजन से जुड़े श्री संजीव कुमार वर्मा उर्फ टीटू ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है। इस पवित्र अनुष्ठान से सम्पूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

रिपोर्टर : मानपाल यादव 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.