हर हर महादेव! आज ही कीजिए काशी विश्वनाथ धाम के पावन दर्शन
काशी विश्वनाथ मंदिर, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख है। यह मंदिर वाराणसी में गंगा नदी के तट पर स्थित है
और हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि काशी विश्वनाथ के दर्शन से भक्तों को पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक मात्र से भक्तों के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन-मरण के बंधन से मुक्ति यानी मोक्ष की प्राप्ति होती है।
काशी विश्वनाथ धाम न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक भी है। यहां प्रतिदिन मंगला आरती से लेकर शयन आरती तक विशेष पूजन-अनुष्ठान होते हैं। श्रावण मास, महाशिवरात्रि और सावन के सोमवारों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। देश-विदेश से आने वाले भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति और शिव कृपा का अनुभव करते हैं।
No Previous Comments found.