भाई बहन के पवित्र रिश्ते को भाजपा ने किए कलंकित

कटनी : प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान से प्रदेश के साथ जिले में भी राजनीतिक विवाद गहरा गया है। जिला कांग्रेस ने भाजपा नेता की टिप्पणी को'अपमानजनक' करार देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार नारेबाजी के साथ कोतवाली थाना तिराहे में कांग्रेस जनो ने एक जुट होकर मोहन सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका औऱ विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कैलाश विजयवर्गीय ने पवित्र भाई-बहन के रिश्ते को अपमानित किया है। वही जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर अपनी अमर्यादित टिप्पणी से पूरे देश की संस्कृति को कलंकित किया है। उनका यह बयान भाजपा की गंदी मानसिकता का प्रमाण है इस दौरान मौजूद कांग्रेस जनो ने कहा कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता इस पवित्र रिश्ते पर कीचड़ उछाल रहे हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पर हमला नहीं है, बल्कि देश के हर भाई-बहन के सम्मान को चुनौती देने का एक शर्मनाक प्रयास है। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, मौसूफ़ अहमद बिट्टू,राजा जगवानी,प्रेम बत्रा ,आफताब अहमद, चोखे भाईजान,अजय जैसवानी, श्याम पाहुजा,नारायण निषाद, दिग्विजय सिंह, कमल पांडे, अजय खटीक, संजय गुप्ता, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा,विजय मंगल चौधरी, अशोक मौर्य, दीपक गुप्ता, प्रहलाद यादव,अजय गोटिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनो की मौजूदगी रही।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल
No Previous Comments found.