सीएम का दौरा 28 फरवरी को विजयराघवगढ़, में 50 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई सौगात
कटनी : विजयराघवगढ़ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 28 फरवरी को विजयराघवगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के विशेष आमंत्रण पर मुख्यमंत्री यहाँ आयोजित होने वाली 'विशाल आभार रैली' में शिरकत करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र की 50 हजार एकड़ भूमि को सिंचित करने वाली दो बड़ी सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने की खुशी में किसानों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
हाल ही में भोपाल में विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया। पाठक लंबे समय से बाणसागर बांध के जल का लाभ विजयराघवगढ़ के खेतों तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत थे। उनके आग्रह पर जल संसाधन विभाग ने सर्वे कर डीपीआर तैयार की, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद विजयराघवगढ़ विधानसभा में विकास की नई गंगा बहेगी 'धनवाही' एवं 'बरही' सूक्ष्म उद्यम सिंचाई योजनाओं के माध्यम से प्रेशर पाइप द्वारा सीधे खेतों तक पानी पहुँचेगा लगभग 616 करोड़ रुपये की लागत वाली इन योजनाओं से कटनी जिले की 30 ग्राम पंचायतों और मैहर जिले के 7 गांवों की 50 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.