अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बहोरीबंद और स्लीमनाबाद थाने का किया औचक निरीक्षण

कटनी : जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया ने थाना बहोरीबंद और थाना स्लीमनाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों के रिकॉर्ड, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत बहोरीबंद थाने से हुई, जहाँ ASP ने बंदीगृह की साफ-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान पाया गया कि गुण्डा और निगरानी रजिस्टर में चेकिंग की प्रविष्टियां अपेक्षाकृत कम थीं, जिस पर उन्होंने तत्काल सुधार लाने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
 वर्ष 2026 की ग्राम अपराध पुस्तिकाओं में टीप अंकित मिली। आगंतुक रजिस्टर में अब तक 130 प्रविष्टियां दर्ज पाई गईं।
 थाने के सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में मिले और ई-समंस व वारंट की तामीली की स्थिति संतोषजनक रही।
स्लीमनाबाद थाना: संवेदनशीलता और रात्रि गश्त पर जोर
स्लीमनाबाद थाने में निरीक्षण के दौरान ASP ने कार्यालय, मालखाना और सीसीटीएनएस (CCTNS) कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस बल को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करें। साथ ही, रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.