अभिनव पहल के तहत मंगलवार को निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित

कटनी : नगर निगम कार्यालय से संबंधित  नागरिकों  की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा की गई अभिनव पहल के तहत मंगलवार 17 फरवरी को नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार  में   प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।  नागरिक  गण इस जनसुनवाई  में  अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर महापौर श्रीमती सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अभिनव पहल पर विगत 27 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार को निगम कार्यालय  में  आयोजित होनें वाली महापौर जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा निगम कार्यालय से संबंधित शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित समस्याएं, जैसे स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण,  संबंधी शिकायतें एवं अन्य नगर निगम से जुड़ी समस्याएं सीधे प्रस्तुत किये जाते है जिनपर गंभरतापूर्वक सुनवाई उपरांत महापौर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदों एवं शिकायतो पर समयबद्ध तरीके से कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये जाकर शिकायतों के निराकरण की सतत समीक्षा भी की जा रही है।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बताया कि यह पहल सुशासन, जवाबदेही एवं पारदर्शिता की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ेगा। नगर निगम का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। ताकि नागरिकों को बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होने नागरिकों से जनसुनवाई कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.