अधिवक्ता की हत्या पर कटनी में अधिवक्ताओं ने हत्या के विरोध में जताया गहरा आक्रोश

कटनी : अधिवक्ता संघ के आह्वान पर अधिवक्ताओं द्वारा कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध अधिवक्ता  की गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में किया गया, जिससे अधिवक्ता समाज में गहरा आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

अधिवक्ताओं ने इस दुखद एवं गंभीर घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था से जुड़े व्यक्तियों पर इस प्रकार के हमले लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।
अधिवक्ताओं ने प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कानून, विशेष रूप से अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट) लागू किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि अधिवक्ता निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
साथ ही अधिवक्ता संघ द्वारा पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता (मुआवजा) प्रदान किए जाने तथा परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति दिए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।
वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना न्याय प्रणाली की गरिमा से जुड़ा विषय है। अतः शासन से इस मामले में त्वरित एवं ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.