धर्मेन्द्र गर्ग बने संभागीय अध्यक्ष, जबलपुर संभाग की सौंपी गई कमान
कटनी : जिले के मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलिया निवासी धर्मेन्द्र गर्ग को भारतीय ब्राम्हण उत्थान महासभा का संभागीय अध्यक्ष (जबलपुर संभाग) मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी के अनुमोदन पर की गई है।धर्मेन्द्र गर्ग, पिता महेन्द्र गर्ग, लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। संगठन ने उन्हें जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर विनीत तिवारी, अंकित सिंह, रवि सिंह, भरत तिवारी, राकेश दुबे, रमाशंकर पाठक सहित धर्मेन्द्र गर्ग मित्र मंडली ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।धर्मेन्द्र गर्ग ने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल


No Previous Comments found.