कटनी रेलवे स्टेशन में ऑटो स्टैंड के पास से गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

 कटनी : कोतवाली थाना क्षेत्र खिरहनी पुलिस चौकी के अंतर्गत रेलवे स्टेशन ऑटो स्टैंड में आरपीएफ एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 18 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गांजे की यह खेप सतना ले जाने की फिराक में था। खिरहनी चौकी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगोपाल वर्मा निवासी बिरसिंहपुर, जिला सतना के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 18 किलो अवैध मादक पदार्थ हरिपत्ती युक्त गांजा बरामद किया गया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.