मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत कैमोर नगर अध्यक्ष ने सम्पन्न कराया विवाह
कटनी : कैमोर नगर परिषद के तत्वावधान मे मंगल भवन प्रांगण मे आज मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत शासन की मंशा को पूरा करते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्यता के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 12 जोड़ों का विवाह धार्मिक रिति रिवाज व मंत्रोच्चार के साथ विधि विधानपूर्वक संपन्न कराया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने इस सामूहिक आयोजन मे भव्यता विखेरने के लिए व्यक्तिगत खर्च उठाते हुए आयोजन मे चार चाद लगाए।
सामूहिक विवाह मे वर पक्ष के बरातियों ने नगर परिषद द्वारा ढोल नगाडो तथा आतिशबाजी का भरपूर आंनद लिया। बराती ठुमके लगाते हुए नगर भ्रमण कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। बरातियों का स्वागत नगर के लोगों ने तथा कार्यक्रम मे उपस्थित जनो ने बारात का स्वागत किया। नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया की सभी 12 जोड़ो को 49 हजार की राशि उपहार के रूप मे प्रदान की गयी मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही इस योजना का महत्वपूर्ण उद्देश्य सभी बहनो का विवाह पूरी रिति रिवाज के साथ हो सभी को उपहार स्वरूप ग्रहती सामग्री हेतु राशि प्रदान की जाए। इसी तारतम्य मे नगर पारिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने शासन की मंशा अनुसार 49 हजार रुपये की राशि उपहार स्वरूप प्रदान की। यह राशि नवदंपत्तियों के वैवाहिक जीवन का शुभारंभ करने के लिए दी जाती है। साथ ही कैमोर नगर पारिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर द्वारा अतिरिक्त राशि भी वर बधू को प्रदान पर उनके भविष्य की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ प्रदान की गयी।
सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मानपूर्वक उपहार भेंट नगर पारिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर द्वारा दिए गए तथा उनके परिजनों एवं उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था के साथ आयोजन को भव्य बनाने के लिए व्यक्तिगत राशि खर्च कर आयोजन मे चारचाद लगाए गये।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर ने कहा कि यह आयोजन शासन की योजनाओं को फलीभूत बनाया गया इस आयोजन को और भी अधिक भव्य बनाने के लिए विधायक संजय सतेंद्र पाठक के मार्गदर्शन पर हमने स्वयम के द्वारा वर बधू को उपहार प्रदान किया।हमारा संकल्प है कि प्रत्येक बेटी का विवाह पूरे सम्मान गरिमा और आत्मीयता के साथ संपन्न हो। शासन की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सशक्त संबल है इसी तारतम्य मे नगर परिषद द्वारा प्रत्येक परिवार को सहयोग व आत्मसम्मान के साथ उपहार भेट किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अभी वर बधू पक्षो तथा अतिथियों के लिए भोजन आदी की व्यवस्था कराई ।वैवाहिक वेदी से लेकर भोजन स्थल तक एसा प्रतित हो रहा था की यह विवाद किसी बडे होटल मे आयोजित किया गया। दोनो पक्षों मे खुशी और अध्यक्ष के प्रति करुणा के साथ आशिर्वाद दुआएं दिखाई दे रही थी। इस छण को देख पार्षदो ने कहा की पैसो से खुशियां नही खरीदी जा सकती किन्तु पैसो से खुशियां बाटी जा सकती है जो यह परोपकारी कार्य नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने किया।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल


No Previous Comments found.