ट्रैक्टर-ऑटो की भिड़ंत में 5 घायल

कटनी : कुठला थाना अंतर्गत कैलवारा में सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस जोरदार टक्कर में ऑटो में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कुठला पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.