लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी आग पर पाया काबू
कटनी : शहर के लमतरा औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रीज एरिया) में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहाँ स्थित एक रीम फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। हालांकि, नगर निगम के फायर अमले की त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ी घटना होने से टल गई। जानकारी अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से आज सुबह फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नगर पालिक निगम का फायर अमला तुरंत हरकत में आ गया। बिना समय गंवाए बस स्टैंड जोन कार्यालय से दमकल वाहनों को टीम के साथ मौके पर रवाना किया गया और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, शहर की सुरक्षा के लिए सिविल लाइन मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों का फायर अमला 24 घंटे अलर्ट मोड पर तैनात रहता है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल


No Previous Comments found.