​कटनी कलेक्टर ने 3 किशोरियों का टीकाकरण कर किया शुभारंभ

कटनी : महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम की दिशा में कटनी ने शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। जिला चिकित्सालय मे शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन श्रृष्टि सोनी, खुशी पाण्डे और मंदाकनी कोल को पहला टीका लगाया गया। ​कलेक्टर आशीष तिवारी ने इस अवसर पर अभिभावकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि बाजार में 4 हजार रुपये की लागत वाला यह टीका शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने 14 से 15 वर्ष की बेटियों को यह 'सुरक्षा कवच' दिलाने का आग्रह किया। जिले में कुल 16,258 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य है, जिसके लिए विजयराघवगढ़, बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.