ग्राम खम्हरिया नं.1 में लटकते बिजली तारों से ग्रामीणों में दहशत किसी भी वक्त हो सकती है बड़ी दुर्घटना
कटनी - रीठी विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हरिया नं.1 में बिजली का खम्भा टूटे हुए विगत एक साल हो गया किन्तु अभी तक बिजली विभाग के द्वारा खम्भा लगाने हेतु किसी को निर्देशित नही किया गया। बिजली के तार इतने नीचे झुक गए हैं कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। इसी माह जिस जगह का खंभा टूट कर गिर गया है, उसी परिवार में दो शादियां हैं, और तार इतने नजदीक झूल रहे कि यहाँ से कोई बड़ा वाहन नही निकल सकता न कोई फंक्शन के कार्यक्रम आयोजित कर सकते क्योंकि खुले बिजली के तार झूल रहे हैं, हर वक्त सबको चिंता सता रही कि कहीं तार टूट कर किसी पर गिर न जाये, जिससे कोई हादसा हो शादियों का सीजन प्रारंभ हो चुका है और रास्ते से गुजरने वाले वाहन लकड़ी से बिजली तार उठा कर वाहन निकाल रहे हैं लेकिन कोई तार किसी वाहन को छू गया तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है, यदि इस खुले तार को समय पर सही नही किये गए तो निश्चित ही कोई बड़ा हादसा हो सकता है, ग्राम के निवासियों ने विधुत विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि जल्द से जल्द इसे ठीक कराने की कष्ट करें ताकि होने वाली दुर्घटना से बचाव हो।
रिपोर्टर - सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.