कटनी में कोयले का काला कारोबार शासन को हो रहा राजस्व नुकसान

कटनी : जिले में अवैध कोयला कारोबार अब एक संगठित नेटवर्क का रूप ले चुका है, जो खुलेआम और कई ठिकानों से संचालित हो रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध भंडारण और कारोबार किया जा रहा है, जिससे शासन को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कई गुप्त स्थानों पर भारी मात्रा में कोयले का स्टॉक  रखा गया है, जहां से बिना किसी वैध दस्तावेज के इसकी सप्लाई लगातार जारी है। इससे पहले भी जीएसटी विभाग द्वारा कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार पर कोई रोक नहीं लग पाई है।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.