रीठी पुलिस की कार्रवाई: कंटेनर से 31 गोवंश बरामद, तस्कर फरार

कटनी : जिले के रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 31 नग गोवंश बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 17 मार्च की रात ग्राम सिमरा के पास घेराबंदी कर कंटेनर क्रमांक UP21BN5175 को पकड़ा।

कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें गाय, बैल और बछड़ों को बिना चारे-पानी के गर्दन और पैर बांधकर क्रूरतापूर्वक भरा गया था। पुलिस को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
उपनिरीक्षक विनोद पटेल की शिकायत पर पुलिस ने रेखा बाई और शील चंद (निवासी तिदनी, थाना शाहनगर) सहित दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद सभी गोवंश को सुरक्षित रूप से पास की गौशाला भेज दिया गया है, जबकि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.