क्षेत्र में ​दहशत फैलाने की फिराक में घूम रहा शातिर अपराधी 'सुअर मार बम' के साथ गिरफ्तार

कटनी  :  थाना रंगनाथनगर पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहे एक शातिर अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक नग देशी 'सुअर मार बम' बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार (21 मार्च) को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नया गांव लखेरा स्थित पाण्डेय बगीचा के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में विस्फोटक लेकर घूम रहा है। थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
​तलाशी में मिला विस्फोटक
पकड़े गए युवक की पहचान प्रकाश उर्फ पिक्कू पाण्डेय (30 वर्ष), निवासी लखेरा के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक जिलेटिन की पन्नी में देशी 'सुअर मार बम' मिला। विस्फोटक रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
​पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश पाण्डेय एक आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी लंबित थे।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.