कटनी में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की अहम बैठक, पत्रकारों के हित और पहचान पर लिए गए बड़े फैसले

कटनी : स्थानीय शहीद स्मारक भवन में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने को लेकर व्यापक मंथन हुआ। बैठक में जिले भर के पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

बैठक की अध्यक्षता संभागीय पदाधिकारी भारत भूषण श्रीवास्तव ने की, जबकि जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी और प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया।
 जिले में कार्यालय की मांग
परिषद ने हर जिले में स्वतंत्र कार्यालय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कटनी में कार्यालय स्थापना के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
 प्रशासन से बेहतर समन्वय
पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी पहचान को मजबूत करने के लिए परिषद ने अपने सक्रिय सदस्यों की सूची कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जनसंपर्क विभाग को सौंप दी है, ताकि फर्जी पत्रकारों पर रोक लगाई जा सके।
 वास्तविक पत्रकार’ की परिभाषा स्पष्ट
परिषद ने स्पष्ट किया कि वास्तविक पत्रकार वही है जो जमीनी स्तर पर काम करता है और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है। किसी भी स्वघोषित संगठन द्वारा निजी हित में ‘पत्रकार’ घोषित करने की प्रक्रिया का परिषद ने कड़ा विरोध किया।
 एकजुटता पर दिया गया जोर
बैठक के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। परिषद ने स्पष्ट किया कि वह केवल ईमानदार और जिम्मेदार पत्रकारों के साथ खड़ी है।
ये रहे प्रमुख उपस्थित
बैठक में अजय त्रिपाठी, कृपानंद तिवारी, राजेंद्र राठौर, मनोज प्यासी, प्रमोद खमपरिया, संजीव श्रीवास्तव, अनिरुद्ध बजाज, पुष्पेंद्र मोदी, राजेश सिंघई, अरविंद गुप्ता, प्रकाश जैन, सुनील रावत, अशोक अग्रवाल, संतोष गुप्ता, संदीप शर्मा, आशीष चौधरी, राहुल राज,आशीष दुबे, विकास श्रीवास्तव, अनुज कोरी, हंसराज सिंह, अभिमन्यु विश्वकर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, तन्मय सिंघई, अनुराग जैसवाल, लवकुश पटेल, वेदप्रकाश दुबे, ज्योति तिवारी, हेमंत सेन, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सुमित जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, कमल नाकरा, मनीष तिवारी,गुलशन चक्रवर्ती, मुकेश ब्योहार, राजेंद्र गुप्ता सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर :  सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.