बिना अनुमति फुकेट की सैर पड़ी महंगी: कटनी RI राहुल पाण्डेय पर गिर सकती है अनुशासन की गाज

कटनी :  सरकारी सेवा में नियमों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है, इसका ताजा उदाहरण कटनी जिले में सामने आया है। यहाँ पदस्थ रक्षित निरीक्षक (RI) राहुल पाण्डेय द्वारा बिना विभागीय अनुमति के थाईलैंड (फुकेट) की विदेश यात्रा करने के मामले में अब अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

हाल ही में यह खुलासा हुआ कि रक्षित निरीक्षक राहुल पाण्डेय ने पुलिस मुख्यालय या सक्षम अधिकारी से पूर्व लिखित अनुमति लिए बिना ही विदेश (थाईलैंड) की यात्रा की थी। इस गंभीर चूक पर जब विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा, तो RI पाण्डेय ने एक हैरान करने वाला तर्क दिया।

अपने स्पष्टीकरण में राहुल पाण्डेय ने स्वीकार किया कि वे आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर विदेश यात्रा पर चले गए थे। उन्होंने बचाव में कहा कि:
* उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल से लिखित अनुमति प्राप्त होने के बाद ही विदेश यात्रा पर जाना अनिवार्य है।
* उन्होंने भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराने का आश्वासन भी दिया।

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राहुल पाण्डेय के इस तर्क को पूरी तरह से असंतोषजनक माना गया है। विभाग का मानना है कि रक्षित निरीक्षक जैसे वरिष्ठ पद पर तैनात अधिकारी, जिसके पास लंबा शासकीय सेवा अनुभव है, उसका विभागीय नियमों (सामान्य अवकाश एवं विदेश यात्रा संबंधी) से अनभिज्ञता जताना तर्कसंगत नहीं है।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.