कटनी में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का सख्त रुख दो वाहन जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई जारी

कटनी : कलेक्टर आशीष तिवारी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष के समापन को ध्यान में रखते हुए राजस्व वृद्धि और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग का अमला लगातार मैदानी स्तर पर सक्रिय है।

इसी क्रम में शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध गिट्टी परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को पकड़ कर जब्त कर लिया। जब्त किए गए वाहनों को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना कुठला की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के कमलकांत परस्ते एवं पवन कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच के दौरान परिवहन में अनियमितता पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.