नगर निगम में आज 31 मार्च को आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई रहेगी स्थगित

कटनी : नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु नगर निगम में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला महापौर जनसुनवाई कार्यक्रम इस बार मंगलवार 31 मार्च को स्थगित रहेगा।

इस संबंध में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम दिवस एवं महावीर जयंती के अवसर को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में यह निर्णय लिया गया है। नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर श्रीमती सूरी ने खेद व्यक्त करते हुए नगरवासियों से अपील की है कि, शासन द्वारा लोक अदालत की तरह अधिभार में प्रदान की जा छूट  का अधिक से अधिक लाभ उठाकर नगर विकास में सहभागी बने।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि आगामी मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को जनसुनवाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.