पंचायत में ताला लगाने वाले पहुंच गये जेल ढीमरखेडा पुलिस ने की कार्यवाही
कटनी - पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे एवं थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौब के नेतृत्व में शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों को गिरफतार किया है। प्रार्थी सोने सिंह पिता दादी सिंह गोंड उम्र 50 साल निवासी ग्राम हरदुआ अतरिया जो कि ग्राम सचिव के पद पर पदस्थ है जो थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पंचायत भवन कटरिया में शासकीय कार्य कर रहा था जो गांव के नानबाई एंव शेषनारायण गोंड आये और गंदी गंदी गालिया देकर अपशब्दो का प्रयोग कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किये जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो की तलाश पतासाजी की गई जो आरोपी घटना दिनांक से सकुनत से फरार रहे पुलिस टीम के अथक प्रयास एंव सूझबूझ से आरोपियों को गिरफतार किया और जिला जेल कटनी में निरुद्ध किया गया है। पूर्व में भी आरोपीयान द्वारा पंचायत भवन कटरिया में ताला लगा दिया था। जिसका अवैध कब्जा प्रशासनिक दखल के बाद अलग किया गया था पुनः इसी तरह का कृत्य करने पर आरोपीयान उतारू थे और प्रशासन की कोई बात मानने तैयार नहीं थे। लगातार अडीबाजी कर रहे थे। और न्यायालय का आदेश के लिए भी तैयार नहीं थे तत्पश्चात आरोपीयान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी.अभिषेक चौबे,सउनि जयपाल सिंह,आर.पंकज,आर.देवेन्द्र अहिवार,म.आर.शालनी राजपूत,महिला कोटवार रिंकी दाहिया का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्टर - सुमित जायसवाल


No Previous Comments found.