कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी

कटनी :  विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर  नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.