नवनिर्वाचित अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ (शहर) के जिला अध्यक्ष विजय मंगल चौधरी को बनाया गया
कटनी : जिला कांग्रेस कार्यालय में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय कोल, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, प्रशांत पांडे हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल


No Previous Comments found.