मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम ग्राम पंचायत जीजनोडी में सम्पन्न
कटनी : विजयराघवगढ़ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में चल रहे जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत जीजनोड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति विजयराघवगढ़ के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए देवाल लेखन एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही ग्रामीणों को जल स्रोतों की साफ सफाई गहरीकरण तथा जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता बढ़ाने जल चौपाल एवं जल संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक श्रमदान का संदेश दिया गया नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें समिति के सदस्य चन्द्रभान पाल ने ग्रामीणों को जल संसाधनों के महत्व को समझाते हुए जल ही जीवन है का संदेश दिया उन्होंने बताया कि जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए सभी की सहभागिता जरूरी है कार्यक्रम में सौरभ साहू विक्रम यादव सहित ग्राम के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने जल संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.