जालपा देवी वार्ड में 22 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,महापौर व क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में वरिष्ठ नागरिकों के करकमलों द्वारा संपन्न

कटनी : नगर के जालपा देवी वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु शनिवार को 22 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक डॉ. सीताराम सेठिया के करकमलों द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सुविधा में सुधार – स्कूल ग्राउंड के पीछे होगा पेवर ब्लॉक कार्य

विकास कार्यों के अंतर्गत तिलक राष्ट्रीय स्कूल ग्राउंड के पीछे दोनों ओर पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग का कार्य कराया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या में कमी आएगी और आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।

बेहतर कनेक्टिविटी – मंदिर मार्ग से सी.सी. रोड निर्माण

वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर से शारदा जनरल स्टोर्स होते हुए फूलचंद साहू एवं रवि राय के मकान से गुलाबचंद सोनी के मकान तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा और अधिक मजबूत होगी। साथ ही अशोक विश्वकर्मा के घर से गौतम भवन तक सी.सी. रोड निर्माण से लंबे समय से बनी सड़क समस्या का समाधान होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।

संतुलित विकास पर फोकस – मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का संकल्प

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधा, सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना है। नगर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं चाहती हूँ कि शहर का हर वार्ड न केवल स्वच्छ और सुव्यवस्थित हो, बल्कि वह नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने वाला एक आदर्श क्षेत्र भी बने।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे आमजन को मूलभूत सुविधाएं सरलता और सुगमता से उपलब्ध हो सकें। सड़क, स्वच्छता, जल निकासी, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

महापौर ने आगे कहा कि नागरिकों की सहभागिता के बिना किसी भी विकास कार्य को पूर्ण रूप से सफल नहीं बनाया जा सकता। इसलिए सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।”

जनभागीदारी की झलक – जनप्रतिनिधि और नागरिकों की सक्रिय मौजूदगी

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, बीना बैनर्जी, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, बजरंग बाल रामायण समिति अध्यक्ष नरेंद्र (नंदू) खंताल विक्रम खम्परिया,बी के चौबे,बसंत नौगरिया,प्रहलाद सरावगी,साहिल कनकने,अंकुर जैन, गुप्ता,शीला गुप्ता,सोनिया गुप्ता,रत्ना जी, कांता चौदहा,सुषमा रैकवार,रूबी कनकने,लाली खंताल,निर्मला नौगरिया,मंजुला,पुष्पा जायसवाल,रिंकी तपा,अजीत जायसवाल अन्य वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.