रोजगार देने में कटनी जिला एमपी में अव्वल, कलेक्टर श्री तिवारी को मिला प्रशंसा पत्र

कटनी : शासकीय रोजगार मेलों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में कटनी जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों को पीछे छोड़ते हुए कटनी ने यह उपलब्धि हासिल की। राज्य के रोजगार आयुक्त गिरीश शर्मा ने कलेक्टर आशीष तिवारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र भेजा है। जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी के अनुसार, पिछले एक साल में 10 मेलों के माध्यम से 2,894 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए और 10 हजार से अधिक युवाओं ने स्वरोजगार के लिए आवेदन किया।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.