बड़वारा पुलिस ने रेत से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा, चालक गिरफ्तार बिना नंबर के वाहन से हो रहा था अवैध परिवहन
कटनी : बड़वारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने ग्राम परसेल में दबिश देकर रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त करने में सफलता हासिल की है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भुड़सा में तालाब के पास अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की, जहाँ एक बिना नंबर का पावरट्रैक ट्रैक्टर (439 DS) रेत से भरी ट्राली के साथ खड़ा मिला।
दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक
पुलिस ने जब ट्रैक्टर चालक दीपक कोल (26 वर्ष), निवासी ग्राम परसेल से वाहन और रेत के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। ट्रैक्टर में आगे-पीछे कोई रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं लिखा था। पुलिस ने तुरंत वाहन (इंजन नं. E3558776, चेचिस नं. TO53496455EJ) को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी सिंह और आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि रेत माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.