ढीमरखेड़ा न्यायालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी
कटनी : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीतेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर ढीमरखेड़ा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने बालकों के लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित पक्षकारों को कानून के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश पयासी, अधिवक्ता मनमोहन मिश्रा, राजेश उरमलिया सहित अन्य अधिवक्ता एवं पक्षकार उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल


No Previous Comments found.