नगर निगम कटनी ने स्थापित किया नया आयाम

कटनी - नगर पालिक निगम कटनी के राजस्व विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संपत्ति कर की वसूली में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित समस्त राजस्व विभाग की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मनीष पाठक ने कहा कि यह सफलता नगर निगम की समर्पित कार्यशैली, जिम्मेदार प्रशासनिक नेतृत्व एवं कर्मचारियों की निरंतर मेहनत का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जागेश्वर प्रसाद पाठक राजस्व अधिकारी तथा राजस्व विभाग के मुकेश राजपूत राजस्व उप निरीक्षक,  प्रकाश पांडे प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक, विनोद सिंह चौहान प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक, राजकुमार प्यासी प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक, प्रमोद खरे सहायक राजस्व निरीक्षक, सनीष रजक सहायक राजस्व निरीक्षक, सुधीर खरे सहायक राजस्व निरीक्षक, अमित श्रीवास्तव सहायक राजस्व निरीक्षक एवं दीपक पटेल लिपिक सहित पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए सराहा।

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नें जानकारी देते हुए बताया कि,नगर निगम की आय में वृद्धि सीधे तौर पर शहर के विकास कार्यों को गति प्रदान करती है। संपत्ति कर की बेहतर वसूली से अधोसंरचना विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। श्री पाठक नें आगे कहा कि निगम हित सर्वोपरि है और इसी भावना के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य करें, ताकि नगर की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें। मनीष पाठक ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाती है, बल्कि अन्य विभागों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। निगम अध्यक्ष ने समस्त राजस्व टीम का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की, जिससे नगर निगम कटनी निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।

रिपोर्टर - सुमित जायसवाल 

 

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.