विजयराघवगढ़ विधायक ने केंद्रीय गृह मंत्री से की सौजन्य भेंट

कटनी : विजयराघवगढ़ क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने नई दिल्ली स्थित आवास पर भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की।इस दौरान विधायक पाठक ने गृह मंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ।विधायक ने केंद्रीय मंत्री के मार्गदर्शन को क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.