ऑपरेशन शिकंजा' के तहत निवार पुलिस की दबिश, अवैध शराब पिलाते 4 आरोपी गिरफ्तार
कटनी - पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत माधवनगर थाना अंतर्गत निवार चौकी पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने ग्राम घुघरा में दबिश देकर अवैध रूप से शराब पिलाने और बेचने वाले चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, निवार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा को सूचना मिली थी कि ग्राम घुघरा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब का अड्डा संचालित किया जा रहा है, जहाँ लोगों को शराब पिलाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया और थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की।
मौके पर कार्यवाही के दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान नरेश बर्मन (32 वर्ष), रामकेश बर्मन (59 वर्ष) निवासी ग्राम घुघरा, शकुन शर्मा (52 वर्ष) निवासी जरवाही और रतन आदिवासी (37 वर्ष) निवासी ठरका के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की है।
इस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका निवार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक गौरव सेन और आरक्षक वकील यादव की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्टर - सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.