सजेगी 'साहित्य संध्या': वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी की कृति 'अनुभूति' का होगा विमोचन

कटनी - शहर के साहित्य जगत के लिए आज, 17 अप्रैल की शाम बेहद खास होने वाली है। जन परिषद के तत्वाधान में होटल अरिंदम के कॉन्फ्रेंस हॉल में शाम 4:00 बजे से 'साहित्य संध्या एवं सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।

समारोह का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि सुरेश सोनी 'ऋतुराज' के काव्य संग्रह 'अनुभूति' का विमोचन होगा। इस कृति की समीक्षा मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
काव्य संध्या में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने के लिए देश के प्रतिष्ठित रचनाकार जुट रहे हैं। (1)वैभव अवस्थी (बनारस): अपनी ओजस्वी कविताओं से जोश भरेंगे।

(2)दाबर रजा (लखनऊ): अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे।समारोह में शिक्षा, राजनीति और कला जगत के शीर्ष नाम शामिल होंगे।

(1) मुख्य अतिथि: प्रो. राजेश वर्मा (कुलपति, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर)
(2)अध्यक्षता: संदीप जायसवाल (विधायक, कटनी)
(3) विशिष्ट अतिथि: श्रीमती प्रीति संजीव सूरी (महापौर) साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, जनपरिषद संयोजक रामजी श्रीवास्तव (भोपाल) और मिसेज यूनिवर्स टाइटेनिक ब्यूटी डॉ. प्रगति सेठ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार आशीष सोनी, जनपरिषद अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव 'प्रखर', शिल्पी सोनी, सीमा चौधरी, राजेंद्र सिंह ठाकुर एवं डॉ. सुरेन्द्र राजपूत ने शहर के समस्त साहित्य प्रेमियों और प्रबुद्धजनों से इस बौद्धिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

रिपोर्टर - सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.