परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, 21 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार

कटनी : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल‌ रोड स्थित परशुराम मंदिर प्रांगण में बटुक बालकों का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ।इस दौरान मंदिर परिसर में महिलाओं और पुरुषों की भारी सहभागिता देखने को मिली।चाणक्य महासभा के अध्यक्ष पंडित रमाकांत पप्पू दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि परशुराम मंदिर में चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के पहले दिन मेहंदी माहवर महिला मंडल द्वारा रामायण मंडल का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 200 से 250 महिलाओं ने भाग लिया।दूसरे दिन भजन संध्या का आयोजन हुआ, वहीं परशुराम जन्मोत्सव पर भगवान का विधिवत अभिषेक एवं पूजन कराया गया।सोमवार को कार्यक्रम के समापन अवसर पर 21 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया, जिसमें बटुकों के परिजनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.