भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई

कटनी : जिलेभर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय कटनी में भव्य धार्मिक आयोजन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, कमानिया गेट से सायं 5 बजे महाआरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ब्राह्मण सत्संग भवन पहुंची, जहां विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन ब्राह्मण समाज कटनी के तत्वाधान में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.