पुण्य स्मरण दिवस पर उमड़ेगा जनसैलाब, कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
कटनी - विजयराघवगढ़ मानव सेवा को जीवन का मूल मंत्र मानकर समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित रहने वाले प्रकृति के प्रति गहरा लगाव रखने वाले और सादगी संवेदनशीलता तथा कर्मयोग की प्रतिमूर्ति रहे परम पूज्य बाबूजी श्रद्धेय पं. सत्येन्द्र पाठक जी का पुण्य स्मरण दिवस 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।पं. सत्येन्द्र पाठक जी का जीवन एक प्रेरणा है ऐसी प्रेरणा जो सेवा समर्पण और संस्कारों की गहराई को दर्शाती है। उन्होंने अपने जीवनकाल में न केवल सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी बल्कि लोगों के सुख दुख में सहभागी बनकर एक सच्चे मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व सरल था लेकिन विचार अत्यंत ऊंचे और दूरदर्शी थे। प्रकृति प्रेम उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा थे समाज के जरूरतमंदों की सहायता धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी तथा मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का उनका प्रयास आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। उनके सान्निध्य में रहे लोगों का कहना है कि बाबूजी ने हमेशा देने की भावना को अपनाया और बिना किसी अपेक्षा के सेवा की मिसाल कायम की।उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह भंडारा 28 अप्रैल मंगलवार को सायं 4 बजे से सायना किड्स आर.के. मोटर्स कटाए घाट मोड़ बरगवां (कटनी) में आयोजित किया जा रहा है जहां सभी से पधारकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।इस अवसर पर परिजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। पं. सत्येन्द्र पाठक जी भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं लेकिन उनके विचार उनके संस्कार और उनकी सेवा भावना सदैव समाज को दिशा देते रहेंगे।
रिपोर्टर - सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.