इंदिरा गांधी वार्ड में लगभग 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

कटनी - शहर के इंदिरा गांधी वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगभग 40 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन वार्ड की कन्याओं एवं वरिष्ठ नागरिक  त्रिवेणी परौहा के करकमलों से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी तथा एमआईसी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्रवासियों को लंबे समय से अपेक्षित सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की सौगात मिली।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व  डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,जयनारायण निषाद,सुरेंद्र गुप्ता सहित स्थानीय जनों की मौजूदगी रही।

विकास कार्यों से बदलेगी वार्ड की तस्वीर

कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने अपने संबोधन में कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्र के समग्र परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को शीघ्र इनका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़क निर्माण से आवागमन होगा सुगम

इन विकास कार्यों के अंतर्गत शिव मंदिर से राजू नायक होते हुए राजाराम पटेल तक लगभग 14.33 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को खराब रास्तों से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

वहीं कुठला क्षेत्र में मेन रोड से राधा मंदिर तक लगभग 4 लाख 78 हजार की लागत से नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनेगी।

इसके साथ ही शिवाजी नगर क्षेत्र में अजय मलिक से शैलेन्द्र के घर तक लगभग 16.62 लाख की लागत से सीसी नाली निर्माण कराया जाएगा, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और गंदे पानी के जमाव की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

नागरिकों की भागीदारी से मिलेगा विकास को बल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे निर्माण कार्यों में सहयोग करें और अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि विकास कार्यों का अधिकतम लाभ सभी तक पहुंच सके।

रिपोर्टर सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.