जनसेवा में लापरवाही पर कड़ा रुख: निगमायुक्त ने तीन शाखाओं के लिपिकों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
कटनी : नगर पालिक निगम की समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कड़े तेवर दिखाते हुए स्पष्ट किया कि शासन की मंशानुरूप जनसेवा और सुशासन ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के दौरान दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने पर बाजार, संपदा और आईएचएसडीपी योजना से संबंधित लिपिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी; अधिकारी पूर्ण जवाबदेही और समयबद्धता के साथ जनहित के कार्यों का निराकरण सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.