विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अवैध शराब के साथ टोयोटा ग्लेंजा कार ज़ब्त

कटनी - जिले में नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक लक्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब ज़ब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 6.39 लाख रुपये का मशरूका (शराब व वाहन) बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक (SP)  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक रीतेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सटीक सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम झिरिया मोड़ तालाब के पास चेकिंग लगा कर एक संदिग्ध कार को रोका। कार चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रफीक अहमद उर्फ सोनू, निवासी आजाद चौक विजयराघवगढ़ होना बताया। जब पुलिस ने वाहन (टोयोटा ग्लेंजा कार, क्रमांक MP 21 ZJ 0141) की डिक्की की तलाशी ली, तो उसमें खाकी रंग के 07 कार्टून (पेटी) बरामद हुए।

जब इन पेटियों को खोला गया तो पुलिस को भारी मात्रा में शराब मिली: देशी प्लेन शराब: 05 पेटी (कुल 250 पाव, प्रत्येक 180 ML) — कुल कीमत लगभग ₹25,000/- अंग्रेजी गोवा शराब: 02 पेटी (कुल 100 पाव, प्रत्येक 180 ML) — कुल कीमत लगभग ₹14,000/- पुलिस ने मौके से कुल 63 लीटर अवैध शराब (कीमत ₹39,000/-) और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टोयोटा ग्लेंजा कार (कीमत करीब ₹6,000,00/-) को ज़ब्त कर लिया है। आरोपी रफीक अहमद उर्फ सोनू के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर - सुमित जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.